प्रदेश के स्कूलों में गीता के श्लोक का पाठ हुआ अनिवार्य

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घोषणा की है कि सरकार ने स्कूलों में श्रीमद् भगवत गीता के श्लोक के पाठ को अनिवार्य किया है। इसका मकसद छात्रों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन से जोड़ना है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह बात कही। वहीं, सीएम ने एक वीडियो पोस्ट में, अल्मोड़ा जिले में स्थित ऐतिहासिक कटारमल सूर्य मंदिर का जिक्र किया। भगवान सूर्यदेव को समर्पित यह मंदिर कत्यूरी काल की उत्कृष्ट वास्तुकला और गहरी भक्ति का प्रमाण है। सीएम धामी ने मंदिर के महत्व पर जोर देते हुए कहा, यह उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और जीवंत सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *