राजपुर और डोईवाला विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क को पहुंचे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शाम को राजपुर और विधानसभाओं में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर स्थानीय प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने की अपील की । उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड नवनिर्माण करेगी।

उन्होंने कई घरों में महिलाओं,बच्चों और युवाओं से मुलाकात कर उत्तराखंड को बीजेपी कांग्रेस के राज से मुक्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा,उत्तराखंड नवनिर्माण केवल आप कर सकती और आप ने उत्तराखंड की जनता के लिए पांच गारंटीयां दी है। जिसे आप की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।

आप कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज देहरादून के राजपुर और डोईवाला विधानसभाओं में डोर टू डोर जनसंपर्क किया, जिसके बाद वो ऋषिकेश निकल गए। कल उनका ऋषिकेश, नरेंद्र नगर और श्रीनगर विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क है। जिसके बाद वो पौड़ी निकलेंगे। अगले 2 फरवरी तक कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का उत्तराखंड में डोर टू डोर जनसंपर्क प्रस्तावित है।

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *