सालों बाद गांव में बना मंदिर तो की विश्व शांति की प्रार्थना की गई

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। देहरादून शहर से सटे गांव जैंतनवाला में सालों बाद शिव मंदिर बना तो ग्रामीणों ने विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना कर मंदिर का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ‌मंदिर बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे।

समाजसेवी पंडित मनीष गौनियाल ने बताया कि मंदिर के शुभारंभ के मौके पर विश्व शांति व कोरोना से जल्द निपटने की प्रार्थना की गई। वहीं इस मौके पर आयोजित विशाल भंडारे में ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान माया थापा, शीतल थापा, आशा थापा, राज बहादुर थापा, ओम बहादुर थापा, धर्मेंद्र थापा, हंसा थापा, दिल कुमार, संजय राय, चंद्र बहादुर, राय सिंह, विष्णु, शिवानी, सावित्री, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *