श्रीनगर में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में अचानक फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से किया घायल, आतंकियों की तलाश जारी

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घटती संख्या से सीमा पार बैठे आतंकी आका भी परेशान हैं। यहीं वजह है कि अब कश्मीर में गिनती के बचे हुए आतंकियों ने आम नागरिकों के अलावा सुरक्षाबलों पर हमले तेज कर दिए हैं ताकि वे लोगों में डर का माहौल व्याप्त कर सकें। सुरक्षाबल भी कश्मीर में पूरी मुस्तैदी से बचे के आतंकियों के खात्मे में जुटी हुई है।

मंगलवार दोपहर को श्रीनगर के बोलोचीपोरा इलाके में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल इमरान अहमद पर अचानक फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले के उपरांत आतंकवादी घटनास्थल से भाग खड़े हुए। सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाते हुए आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए मुहिम छेड़ दी है। हरेक नाके को सतर्क कर दिया गया है। नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल इमरान अहमद जो कोठीबाग स्थित एसडीपीओ कार्यालय में तैनात थे, पर अचानक फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत घायल कांस्टेबल को सौरा स्थित एसकेआइएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। डाक्टरों द्वारा उपचार जारी है।

Check Also

वैभव दुनिया के सबसे युवा टी20I अर्धशतकवीर, मयंक की भी यादगार वापसी; बतौर कप्तान श्रेयस की पहली जीत

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक और तेज गेंदबाज मयंक यादव की शानदार वापसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *