उत्तराखंड में लगने वाले हैं चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Dehradun: तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसमें से दो गढ़वाल और दो मेले कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। इसमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, अगले चार महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जांएगे।

विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी निजी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। बैठक में विभागीय मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी रहेगी। सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी इसमें शामिल होगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून एवं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *